ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
चीफ एडिटर प्रवीण सैनी
लखनऊ: किसान पथ पर महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला के सिर पर चोट के निशान थे और सिर से खून निकला था. जैसे ही यह सूचना आसपास के गांवों तक पहुंची, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना मोहनलालगंज के किसान पथ की है. सूचना पर मोहनलालगंज और पीजीआई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृत महिला की पहचान पास के ही गांव दडईन सरथुआ निवासी सरिता रावत के तौर पर हुई है. मौके की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत सहित बडी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे.
जानकारी के मुताबिक, थाना मोहनलालगंज के दडईन सरथुआ निवासी सरिता पत्नी संजय रावत दो बच्चों के साथ रहती थी. सरिता का शव घर से करीब 1 किलोमीटर दूर किसान पथ पर मिला है. घटना की सूचना सरिता के मायके वालों को मिली तो वो भी घटनास्थल पर पहुंचे.
अवैध संबंध का विरोध हत्या की वजह: परिजनों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया. पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया. सरिता के मायके वाले सरिता के पति संजय पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि संजय का किसी महिला से अवैध संबंध था, जिसका विरोध सरिता करती थी. इसको लेकर संजय ने ही उसे बेरहमी से पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है.
एडीसीपी ने परिजनों से थाने पर तहरीर देने की बात कह करकर उन्हें समझाया. एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस को सोमवार शाम 5.30 बजे सूचना मिली कि एक महिला का शव किसान पथ के किनारे मिला है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव की पहचान कराई. प्रथम दृष्टया महिला की किसी भारी वस्तु से सिर पर वार करके गला कसकर हत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की: एडीसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सरिता के पति संजय का किसी महिला से अवैध संबंध है, जिसको पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. इसी बात को पति संजय ने पत्नी सरिता की हत्या कर दी है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत मामले की जांच की जा रही है.