इंटर स्कूल गर्ल्स एवं बॉयज बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारम्भ : सरोजनीनगर में जारी है खेलों का महाकुम्भ

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारम्भ : सेठ एआर जयपुरिया की टीम ने जीत से किया आगाज

लखनऊ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गयी ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ खेलों प्रतिभाओं को संसाधन, अवसर और प्लेटफॉर्म प्रदान करने का अभूतपूर्व माध्यम बन गयी है। मंगलवार को वृन्दावन योजना स्थित एसकेडी अकैडमी ग्राउंड में लीग के सातवें चरण के अंतर्गत इंटर स्कूल गर्ल्स & बॉयज बास्केटबाल चैम्पियनशिप का शुभारम्भ किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 49 टीमें ( 26 बॉयज और 23 गर्ल्स) हिस्सा ले रही हैं। लीग का पहला मुकाबला सेठ एआर जयपुरिया स्कूल अंसल और दि मिलेनियम स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। गर्ल्स एवं बॉयज दोनों टूर्नामेंट में सेठ एआर जयपुरिया स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज की।

लीग के शुभारम्भ समारोह में बोलते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बास्केटबाल एक अद्भुत खेल है। दुनिया के 45 करोड़ लोग बास्केटबाल खेलते हैं, बास्केटबाल से हमें जो सीख मिलती है वो किसी और खेल से नहीं मिलती है। जब आप बॉल दूसरे खिलाड़ी को पास करते हैं तो आपको विश्वास के बारे में सीखने को मिलता है, यह खेल स्वयं पर नियंत्रण रखना सिखाता है। विधायक ने बताया सरोजनी नगर के युवाओं के लिए ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ अनवरत जारी रहेगी।

गौरतलब है कि लीग की शुरुआत 4 दिसंबर 2022 को अंडर -19 गर्ल्स बास्केटबाल टूर्नामेंट के आयोजन के साथ की गयी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की करीब 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। दूसरे चरण में इंटर क्लब और इंटर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें करीब 3,500 खिलाडियों ने हिस्सा लिया, तीसरे चरण में फुटबॉल टूर्नामेंट, चौथे चरण में वॉलीबॉल चैंपियनशिप, पांचवे चरण में इंटर मंडल क्रिकेट चैम्पियनशिप और छठे चरण में पुनः इंटर क्लब और इंटर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें 166 टीमों के 2400 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था।

शुभारम्भ समारोह के दौरान एसकेडी अकैडमी के निदेशक मनीष सिंह, पूर्व आईआरएस अधिकारी रामेश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, अमर पाल राठौर, शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, पार्षद के.एन. सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुमन सिंह राठौर, राजीव सिंह बंगाली, शिव प्रकाश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सक्सेना एवं धर्मेन्द्र कुमार, राम सिंह, माधवी देवी, राधिका परिहार, अंजू पाण्डेय, अर्चना बोहरा, नीतू सिंह, ओम प्रकाश यादव, रोहित रस्तोगी, यदुशल्य यादव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *