ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई. सरक्षाबलों ने पूरे इलाकों को घेर रखा है और यहां भीषण गोलीबारी जारी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां कम से कम तीन से चार आतंकी घिरे हुए हैं. वहीं सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक आतंकी ढेर कर दिया गया है. माना जा रहा है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तानी हैं, जो कश्मीर में पिघलती बर्फ का फायदा उठाकर भारत में दाखिल हुए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार को तीन से चार आतंकी देखे गए. खबर मिलते ही सुरक्षाबल के जवान वहां पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया. खुद को घिरा हुआ देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया.