ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
पंजाब में अमृतसर में जहरीली शराब ने लाशें बिछा दी हैं. अमृतसर जिले के मजीठा में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. 6 लोगों की हालत अब भी गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह घटना मजीठा के नजदीकी तीन गांवों की है. तीनों गांवों में सन्नाटा पसर गया है. बताया जा रहा है कि मरने वाले गांव में ही भट्ठे पर मजदूरी करते थे.
सूत्रों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.
अमृतसर जिले के गांवों भुल्लर, टांगरा और संधा में कई लोगों ने यह शराब पी थी. इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई. शराब पीने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगीं. इसके बाद सभी को अमृतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है.