ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
महादेवा बाजार, सिकरीगंज उरुवा, गोला, बेलघाट ,हरपुर, बारी गांव , देहरा टिकट और अन्य जगह
गोरखपुर दक्षिणांचल के खजनी, बेलघाट, सिकरीगंज महादेवा बाजार बाँसगांव और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार लगभग 9 बजे एक भयंकर धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी। यह आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने बताया कि आवाज के साथ उनके मकानों तक में कंपन महसूस हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवाज कुछ क्षणों के लिए इतनी जोरदार थी सभी लोग डरे हुए हुई महसूस कर रहे हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आवाज किस कारण से हुई। क्षेत्र में किसी तरह की दुर्घटना, विस्फोट या वायुसेना की गतिविधि की पुष्टि नहीं हो पाई है।
स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना को लेकर लोगों में भय और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
क्या हुआ, कैसे हुआ, और क्यों हुआ – ये सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।
इसकी पुष्टि अभी तक कुछ भी नहीं हो पा रही है