नगर निगम लखनऊ का निरीक्षण अभियान — लापरवाही पर कार्यदायी संस्था पर पच्चीस हजार का जुर्माना, अवैध ट्रालियों पर भी कार्रवाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

चीफ एडिटर प्रवीण सैनी

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निरीक्षण और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन-06 के जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव द्वारा मंगलवार को वार्ड न्यू हैदरगंज द्वितीय के मलपुर चौकी पक्काबाग से न्यू हैदरगंज पुलिया तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मार्ग के दोनों ओर कूड़ा, झाड़ियां तथा नालियों में पॉलीथीन एवं सिल्ट जमा थी। इससे यह स्पष्ट हुआ कि कई दिनों से इस क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं की गई। मार्ग पर नियुक्त सफाईकर्मी भी अनुपस्थित पाया गया। इससे पहले भी जोनल अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था एस.एस. सर्विसेस को उक्त मार्ग को साफ रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेशों का पालन नहीं किया गया।

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एस.एस. सर्विसेस पर अंतिम चेतावनी के साथ ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि भविष्य में पुनः निरीक्षण के दौरान किसी भी क्षेत्र में गंदगी पाई गई, तो संस्था को वार्ड से कार्यमुक्त करने हेतु नगर आयुक्त को संस्तुति पत्र भेजा जाएगा।

इसी दिन, जोनल अधिकारी के आदेश के क्रम में वार्ड सआदतगंज में स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक तथा लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीम द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सरीपुरा, कनक सिटी, सोना भट्टा सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही रिक्शा ट्रालियों एवं ठेलियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

*4 अवैध रिक्शा ट्रालियां की गईं जब्त*
अभियान के दौरान कुल 4 अवैध रिक्शा ट्रालियां जब्त की गईं। इन रिक्शा ट्रालियों के चालकों के नाम जमाल और जमील बताए गए हैं। सभी जब्त रिक्शा ट्रालियां मलपुर स्थित निगम की पार्किंग में जमा कराई गई हैं। जब्ती की कार्रवाई का जीपीएस लोकेशन एवं फोटोग्राफ भी दस्तावेज के रूप में सुरक्षित किया गया है।

नगर निगम लखनऊ ने साफ शब्दों में कहा है कि स्वच्छता में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यदायी संस्थाओं और नागरिकों से अपील की गई है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और नगर निगम के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *