जेवर में बनेगी देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट, 3,706 करोड़ की परियोजना को मिली मंज़ूरी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

चीफ एडिटर प्रवीण सैनी

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के जेवर में देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी है।

एच सी एल और फॉक्सकॉनकी साझेदारी में बनने वाली इस यूनिट पर ₹3,706 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
इससे हर महीने 3.6 करोड़ चिप्स का उत्पादन किया जाएगा और 2,000 से अधिक लोगों को रोज़गार मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि यह यूनिट भारत के टेक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
यह परियोजना उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में अहम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *