अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने आतंकिस्तान’ के धागे खोलकर रख दिए हैं.

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश प्रदेश जनहित खबर

सह संपादक कपिल गुप्ता

उन्होंने ANI को दिए साक्षात्कार में पाकिस्तान की भूमिका पर करारा प्रहार किया और भारत की सैन्य कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की. रुबिन ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच के रिश्तों को इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया. जब पाकिस्तानी सेना के अधिकारी वर्दी में आकर आतंकियों के जनाजे में शामिल होते हैं, तो यह फर्क ही खत्म हो जाता है कि कौन आतंकी है और कौन फौजी.’

उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘इस चार दिन की लड़ाई में पाकिस्तान की हालत एक डरे हुए कुत्ते जैसी हो गई जो दुम दबाकर सीजफायर की भीख मांगने दौड़ा. पाकिस्तान इस हार को अब किसी भी तरीके से छिपा नहीं सकता.उसने बुरी तरह से हार मानी है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *