भाजपा महानगर अध्यक्ष द्वारा आपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 चैनल लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

कैसरबाग स्थित लखनऊ महानगर कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न पर लखनऊ महानगर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के संदर्भ में तैयारी बैठक आहूत की गई ।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है भारतीय सेना के शौर्य को सम्मानित करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें लखनऊ के सभी विधानसभाओं में यात्रा निकाली जाएगी 18 मई को उत्तर, कैंट, मध्य, सरोजनी नगर विधानसभा, 19 मई को पूरब विधानसभा, 20 मई को पश्चिम विधानसभा में गणमान्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ जन, प्रबुद्ध जन एवं शैक्षणिक संस्थान तिरंगा यात्रा में सम्मानित होगे।

वहीं 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाएगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जैसे बैठकें, गोष्ठियां, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *