लखनऊ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार विधानसभाओं में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा में उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक हुए शामिल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेनाओं के सम्मान में लखनऊ की चार विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में संत निरंकारी आश्रम सिंगर नगर से आरंभ तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए चंदननगर तक यात्रा निकाली गई।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत के वीर जवानों के शौर्य संकल्प और राष्ट्रीय एकता व को समर्पित है यह हमारे जवानों के प्रति कृतज्ञता और देश के प्रति आम नागरिक की प्रतिबद्धता का सार्वजनिक प्रदर्शन है जिसमें सभी क्षेत्रवासियों ने बढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति की भावना को सशक्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि मध्य विधानसभा में राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कैसरबाग कार्यालय से झंडा वाला पार्क अमीनाबाद तक, उत्तर विधानसभा में विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी की अगुवाई में सहारा बिल्डिंग कपूरथला चौराहे से नेहरू बाल वाटिका तक और सरोजिनी नगर विधानसभा में चंद्रिका देवी मंदिर बांग्ला बाजार से दुर्गा मंदिर तक प्रदेश महामंत्री संजय राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।

सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे। यात्रा के मार्ग पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों ने राह में फूल बरसाये। हर मोड़ पर लोग यात्रा का हिस्सा बनते गए जो विशाल जनसैलाब में तब्दील होता गया।

यात्रा में राष्ट्र की सैन्य ताकत और आत्मगौरव का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर देशभक्ति की झलकियों के साथ लखनऊ की सड़कों पर जीवंत हो उठा जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे उत्साह से भारत माता के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान किया।

विधायक डा. नीरज बोरा ने इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि और सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सैन्य कार्रवाई में भारत ने 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे देशवासियों का मनोबल और विश्वास और मजबूत हुआ है। इस अभियान के जरिए देश ने अपने नागरिकों को संकट से निकालने के साथ-साथ आतंक के ठिकानों को ध्वस्त कर यह संदेश दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।

पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि उन बहनों के सम्मान की पुनर्स्थापना है, जिनके सिंदूर छीनने की कोशिश की गई थी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती पर घुसकर आतंक के अड्डों को तहस-नहस कर दिया और यह बता दिया कि भारत की सहनशक्ति की भी एक सीमा है। उन्होंने कहा कि जो भी भारत की ओर आँख उठाएगा, वह अपने विनाश को बुलाएगा। तिरंगा यात्राओं में उमड़ा हुजूम इस बात का प्रमाण है कि देशवासी सेना के पराक्रम से गौरवान्वित हैं और एकजुट होकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *