लखनऊ सिर में सिंदूर और हाथ में तिरंगा लेकर निकलीं महिला मोर्चा की महिलाए

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर में

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भारतीय सेना के शौर्य व सम्मान में आज भाजपा महानगर की महिला मोर्चा ने सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर महिलाओं ने भारत माता की जय, भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सभी महिलाएं लाल साड़ी पहने हुए थी तिरंगा यात्रा सुभाष चौराह से शहीद स्मारक तक निकली गई तिरंगा यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सांसद गीता शाक्य व महिला मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष सीता नेगी ने की।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है और उसका मुकाबला करना किसी के बस की बात नहीं है।
महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना साहू ने बताया कि भारत माता की जय के नारे सभी महिलाओं ने एकजुट होकर भारत माता की जय के नारे लगाए। यह यात्रा सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी। कार्यक्रम का समापन देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *