लखनऊ भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारों के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंदन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केन्द्रीय रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर हजारों की संख्या में उपस्थित आमजन, भाजपा लखनऊ महानगर और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, एनजीओ द्वारा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। पूरा एयरपोर्ट तिरंगामय था और ढोल नगाड़ों की थाप के साथ हर तरफ भारत माता की जय जय कर गूंज रही थी। अपराह्न 3:00 बजे से ही एयरपोर्ट पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा, सुधांशु त्रिवेदी,संजय सेठ, पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, कमलावती सिंह, अपर्णा यादव सहित उपस्थित तमाम नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने राजनाथ सिंह को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट गेट से बाहर आते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वागत अभिनंदन के लिए जनता की लंबी कतार देखते ही स्वयं गाड़ी से उतरे और सभी से मिलते और अभिवादन स्वीकार करते और प्रति उत्तर में हाथ हिलाते हुए आगे बढ़े।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि रक्षामंत्री के स्वागत के बाद महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में एयरपोर्ट से कानपुर रोड तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महामंत्री राम अवतार कनौजिया, अभिषेक खरे, विनायक पांडे, जया शुक्ला, अशोक तिवारी, विवेक तोमर,सीता नेगी, मानवेंद्र सिंह चेतन सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *