अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कोठारी बन्धु चौराहा से बुद्धेश्वर मंदिर तक हटाए गए अतिक्रमण

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ नगर निगम लखनऊ की टीम ने जोन-6 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कोठारी बन्धु चौराहा से बुद्धेश्वर मंदिर तक एवं पेट्रोल पम्प के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु विशेष अभियान चलाया। यह कार्यवाही क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

इस अभियान के दौरान कुल 20 ठेले, 8 गुमटी, तथा 15 अस्थाई दुकानें हटवाई गईं। इसके अतिरिक्त, 3 ठेले, 1 काउंटर, 4 लोहे की बेंच, 3 स्टूल, 4 तराजू, 5 टायर, और 4 छाते जब्त किए गए। जब्त किए गए सामान को निगम के गोदाम में सुरक्षित रखा गया है।

कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकर्ताओं को मौके पर ही सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न किया जाए। इस संबंध में ₹1900/- का जुर्माना भी वसूल किया गया। साथ ही, दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र भी प्रेषित किया गया है, ताकि आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्यवाही में नगर निगम के जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव, कर अधीक्षक श्री विजय शंकर, तथा कर निरीक्षक श्री धर्मदेव की उपस्थिति में 296 टीम द्वारा पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

नगर निगम लखनऊ द्वारा यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने से बचें एवं नगर व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *