उत्तर प्रदेश में लगेंगे 320 ई-चार्जिंग स्टेशन, योगी सरकार ने शुरू की नई पहल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 320 नए ई-चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की मंजूरी दे दी है। शहरी परिवहन निदेशालय द्वारा यह योजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर 16 प्रमुख शहरों में लागू की जा रही है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 75,998 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत थे, जो 2024 में बढ़कर 1,55,889 हो गए हैं। इस तेजी से वृद्धि के चलते उत्तर प्रदेश अब देश का सबसे बड़ा ईवी उपभोक्ता राज्य बन गया है।
प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बाजारों, रेस्तराओं और सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन के लिए 180 वर्गफुट भूमि दी जाएगी। इन स्टेशनों में फास्ट और स्लो दोनों प्रकार के चार्जर लगाए जाएंगे, जो दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए उपयुक्त होंगे।
चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण, संचालन और रखरखाव निजी क्षेत्र के चार्ज पॉइंट ऑपरेटर (सीपीओ) द्वारा किया जाएगा। सीपीओ बिजली बिल, कर, बीमा, सुरक्षा और उपभोक्ता सेवा की जिम्मेदारी निभाएंगे।
*इन शहरों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन —*
अयोध्या (28), लखनऊ (27), कानपुर (26), प्रयागराज (25), अलीगढ़ (22), मेरठ (22), मथुरा (21), गोरखपुर (21), फिरोजाबाद (20), आगरा (20), शाहजहांपुर (20), झांसी (20), वाराणसी (20), बरेली (16), मुरादाबाद (07) और सहारनपुर (05)।
सरकार की यह पहल न केवल ईवी उपभोक्ताओं को राहत देगी, बल्कि स्वच्छ और हरित परिवहन को भी बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *