ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक देश एक चुनाव के समर्थन में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और कार्यकर्ताओं के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र में मोतीलाल नेहरू चंद्रभान गुप्त नगर वार्ड में
दीवान लेखन के माध्यम से “बार-बार का खर्चा भारी, एक चुनाव है समझदारी।एक देश एक चुनाव लिखकर जनता को एक साथ चुनाव के लिए जागरूक किया।
देश में एक साथ चुनाव होने के फायदे गिनाते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ भारत के लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बार-बार चुनाव कराने से देश में आर्थिक संसाधनों की हानि होती है और बार-बार आचार संहिता लागू होने से प्रशासनिक कार्यों व विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराया जाए तो इससे समय धन और ऊर्जा की बचत हो सकती है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि केंट मंडल तीन में अभियान के दौरान घनश्याम अग्रवाल, अभिषेक खरे, मानस बाहरी, विनायक पांडे, राजीव गांधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे