शिवगढ़ ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर जगह जगह हुआ भंडारा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।शिवगढ़ में शिवगढ़ कस्बा,भवानीगढ़,बेडारू,
रानीखेड़ा, पिंडौली, ओसाह, गूढा में भंडारे हो रहे हैं। अपनी श्रद्धा के अनुसार लोग शरबत, आइसक्रीम,छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी सड़कों पर पंडाल लगाकर बांट रहे हैं।ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार की धूम, जगह-जगह लगे भंडारे शिवगढ़ में बड़े मंगल का अल ही महत्व है मान्यता है कि हनुमान जी भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे दौड़-भाग कर पूरी तैयारियों में लगे थे। इसीलिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार को जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिससे कोई भीषण गर्मी में भूखा-प्यासा न रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में जय मां वैष्णो स्वीट्स परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ भगवान मां के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर समाजसेवी राज दिक्षित उर्फ राज भैया के द्वारा किया गया। भंडारे का आयोजन कस्बे के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा कराया गया। इस मौके पर शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ जी बी सिंह,राकेश त्रिवेदी, शिवाकांत अवस्थी उर्फ फौजी दादा, पप्पू पांडेय, राम अचल,शानू हलवाई, मनीष हलवाई,चीपू हलवाई, नीरज अवस्थी,बाबा बर्फानी ज्ञानू हलवाई,कुनाल शर्मा ,रतन राजपूत,सौरभ सिंह,सानू शुक्ला, पीयूष शुक्ला ,इंद्रेश कुमार पांडेय, विकास कैप, अमन सिंह ,छोटू गुप्ता,सौरभ शुक्ला ,मोहित मौर्य,बृजेश कश्यप,सौरभ अवस्थी,गुरु प्रसाद हलवाई सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *