अतिक्रमण हटाओ अभियान: अरविंदो पार्क और खजाना चौराहे से हटाया गया अवैध कब्जा ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम ने बुधवार को जोन-7 और जोन-8 क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया। जोनल अधिकारी श्री आकाश कुमार (जोन-7) के नेतृत्व में अरविंदो पार्क के चारों ओर चाय, जूता-चप्पल विक्रेताओं और दोपहिया वाहन मिस्त्रियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 4 ठेला, 3 ठेलिया, 2 गुमटी, 2 लोहे के काउंटर हटाए गए। इसके अलावा 7 कैरेट और 1 गुमटी को जब्त किया गया और 7 झोपड़ियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों को पुनः कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी। यह अभियान अधीक्षक श्री राम अचल, इंदिरा नगर थाने की पुलिस, ईटीएफ और 296 टीम की उपस्थिति में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में राहत की भावना देखी गई और उन्होंने नगर निगम की तत्परता की सराहना की। वहीं, जोन-8 के जोनल अधिकारी श्री अजीत राय के नेतृत्व में खजाना चौराहे से स्मृति उपवन चौराहा, पावर हाउस चौराहा होते हुए पराग रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान नगर निगम की ईटीएफ टीम, टैक्स सुपरिंटेंडेंट श्री सुरेंद्र सिंह और 296 प्रवर्तन दल की उपस्थिति में अनेक अवैध ठेले, खोखे और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। नगर निगम द्वारा चलाए गए इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और नागरिकों को अवैध कब्जों से मुक्त वातावरण प्रदान करना है। प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों ने संतोष जताया और आशा व्यक्त की कि आगे भी ऐसे अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जाएगा। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम की टीमें नियमित रूप से इस प्रकार की कार्रवाई करें ताकि अवैध अतिक्रमण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। साथ ही, अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

Spread the love

अतिक्रमण हटाओ अभियान: अरविंदो पार्क और खजाना चौराहे से हटाया गया अवैध कब्जा

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम ने बुधवार को जोन-7 और जोन-8 क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया।

जोनल अधिकारी श्री आकाश कुमार (जोन-7) के नेतृत्व में अरविंदो पार्क के चारों ओर चाय, जूता-चप्पल विक्रेताओं और दोपहिया वाहन मिस्त्रियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 4 ठेला, 3 ठेलिया, 2 गुमटी, 2 लोहे के काउंटर हटाए गए। इसके अलावा 7 कैरेट और 1 गुमटी को जब्त किया गया और 7 झोपड़ियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों को पुनः कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी।

यह अभियान अधीक्षक श्री राम अचल, इंदिरा नगर थाने की पुलिस, ईटीएफ और 296 टीम की उपस्थिति में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में राहत की भावना देखी गई और उन्होंने नगर निगम की तत्परता की सराहना की।

वहीं, जोन-8 के जोनल अधिकारी श्री अजीत राय के नेतृत्व में खजाना चौराहे से स्मृति उपवन चौराहा, पावर हाउस चौराहा होते हुए पराग रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान नगर निगम की ईटीएफ टीम, टैक्स सुपरिंटेंडेंट श्री सुरेंद्र सिंह और 296 प्रवर्तन दल की उपस्थिति में अनेक अवैध ठेले, खोखे और अस्थायी दुकानों को हटाया गया।

नगर निगम द्वारा चलाए गए इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और नागरिकों को अवैध कब्जों से मुक्त वातावरण प्रदान करना है। प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों ने संतोष जताया और आशा व्यक्त की कि आगे भी ऐसे अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम की टीमें नियमित रूप से इस प्रकार की कार्रवाई करें ताकि अवैध अतिक्रमण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। साथ ही, अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *