लखनऊ नीरज सिंह ने “एक राष्ट्र एक चुनाव” के लिए दीवार लेखन कर चलाया जन जागरण अभियान

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा एक देश एक चुनाव के समर्थन में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और कार्यकर्ताओं के साथ मध्य विधानसभा क्षेत्र में मंडल 1 में दीवान लेखन के माध्यम से “एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करो लागू करो” , “बार-बार का खर्चा भारी, एक चुनाव है समझदारी। ‘one Nation One Election’ जैसे स्लोगन लिखकर जनता को एक साथ चुनाव के लिए जागरूक किया।

देश में एक साथ चुनाव होने के फायदे गिनाते हुए नीरज सिंह ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ भारत के लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बार-बार चुनाव कराने से देश में आर्थिक संसाधनों की हानि होती है और बार-बार आचार संहिता लागू होने से प्रशासनिक कार्यों व विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराया जाए तो इससे समय धन और ऊर्जा की बचत हो सकती है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि मध्य मंडल एक में अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष एस पी कंचन, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, शैलेंद्र सिंह डब्बू, प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *