लौट रहे आधार कार्ड और पैसा जमा निकासी करने वाले लोग

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत उप डाकघर शिवगढ़ में आधार कार्ड और जमा- निकासी करने वाले लोगों को घंटों बैठने के बाद मायूस होकर घर लौट रहे हैं।
जिसके चलते बुधवार को उपडाक घर शिवगढ़ पर लगभग एक दर्जन लोगों ने प्रदर्शन किया।इस बारे में जब डाक सहायक पंकज कुमार तिवारी से बात कि गई तो उन्होंने बताया पिछले 11 अप्रैल 2025 से नेटवर्क बाधित होने के करने आधार कार्ड बनाने का कार्य नहीं किया जा रहा था इस कारण लोगों को वापस घर लौटना पड़ रहा था परन्तु दो दिनों से नेटवर्क व्यवस्था सही हो गई है तो अघोषित विद्युत कटौती के चलते न आधार कार्ड बन रहे और न ही जमा-निवासी का कार्य हो रहा है। हमारे पास 3 कंप्यूटर, 3 यूपीएस, 4 प्रिंटर लगे हुए हैं परंतु उच्च अधिकारियों के द्वारा 150 ए इच का इनवर्टर दिया गया जो 2 साल से ढाई साल पुराना है जिसके बैकअप लगभग एक घंटे का है। जिसके चलते उप डाकघर शिवगढ़ में कार्य नहीं हो पा रहा है। डाकघर शिवगढ़ में जो जनरेटर है वह लगभग 2 सालों से खराब है जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है।अगर हमें नया इनवर्टर या जनरेटर नहीं मुहैया कराया गया है तो ऐसे ही व्यवस्था बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *