ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
क्रासर……संगोष्ठी में अधिकारियों व पत्रकारो ने रखे अपने विचार
सचित्र…..
लालगंज रायबरेली। पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर कस्बे के रूद्र होटल में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनर तले संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के पत्रकारो के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा सरिता गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है, जो सदैव निष्पक्षता, सच और जनहित के लिए तत्पर रहता है। वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि पत्रकार समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाजसेवी आकर्षण द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से न सिर्फ जनसमस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि सरकारी मशीनरी को उनके दायित्व का एहसास भी कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम में तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, बीडीओ डॉ. गगनदीप सिंह, पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, भाजपा नेता राजेश निर्मल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी ने शशिराज पटेल, कमलेश यादव, जीतेन्द्र सविता, विजय प्रताप सिंह, मिलन पटेल समेत आधा सैकडा से अधिक पत्रकारो का माल्यापर्ण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारों की चुनौतियों, जिम्मेदारियों और उनकी सुरक्षा को लेकर भी विचार साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन करने वाले पत्रकार उमेश श्रीवास्तव ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि सच का साथ देने वाले पत्रकारो के हितो के लिये उनका संगठन सदैव संघर्ष करेगा। इस मौके पर संदीप फिजा, अजय ंिसह, जीतू सिंह, यशपाल, आदित्य वर्मा, मो0 अफजल समेंत भरी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।