ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
एक राष्ट्र, एक चुनाव” के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज मध्य विधानसभा मंडल 3 में यहियागंज और राजा बाजार वार्ड में दीवार लेखन अभियान चलाया।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक सशक्त, पारदर्शी और संगठित बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
“एक राष्ट्र, एक चुनाव” की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से वाल पेंटिंग के माध्यम से लखनऊ महानगर की सभी विधानसभाओं में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
“एक राष्ट्र, एक चुनाव” न केवल व्यवस्थागत पारदर्शिता और समय की बचत सुनिश्चित करता है, बल्कि इससे विकास कार्यों की निरंतरता भी बनी रहती है। बार-बार होने वाले चुनावों से उत्पन्न आर्थिक व्यय और प्रशासनिक दबाव में भी इससे उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
इस अभियान का मूल उद्देश्य आमजन को इस विषय में जागरूक करना है, ताकि वे देशहित में सोचें, समझें और समर्थन दें। यह पहल लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान के दौरान मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता, अशोक तिवारी, अभिषेक खरे, मंडल अध्यक्ष अनिल कश्यप , सतीश मिश्रा, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की