ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
नगर आयुक्त के आदेश पर विभिन्न जोनों में की गई कार्यवाही, सड़कों से हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण
*लखनऊ:* माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देश एवं नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेश पर नगर निगम के विभिन्न जोनों में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
नगर निगम के जोन-05 के अंतर्गत शुक्रवार को आलमबाग चौराहे से सिंगार नगर होते हुए अवध चौराहा से कनौसी पुल तक सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अस्थायी अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान ठेले, खुमचे, गुमटी, काउंटर इत्यादि को हटाया गया। कुल 10 ठेले, 02 गुमटी, एवं 06 काउंटर हटाए गए। साथ ही अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
यह अभियान जोन-05 के जोनल अधिकारी श्री नंदकिशोर के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक सुश्री रेनू यादव, श्री राजू कुमार, प्रवर्तन दल (296) तथा पुलिस बल की उपस्थिति में संचालित किया गया। अभियान की कार्यवाही के फोटोग्राफ्स संलग्न किए गए हैं।
इसी क्रम में, नगर निगम जोन-8 में जोनल अधिकारी श्री अजीत राय के निर्देशन में भी अतिक्रमण के विरुद्ध रोस्टर के अनुसार कार्यवाही की गई। पॉवर हाउस चौराहा, सेक्टर-एच, एलडीए कॉलोनी के पास सड़क पर लगाए गए ठेले-खापचे तथा नाले के ऊपर अवैध रूप से रखी गई दुकानों को हटाया गया।
श्री दुबे शंकर दुबे (कर निरीक्षक) के नेतृत्व में प्रवर्तन दल (296) द्वारा चलाए गए इस वृहद अभियान के अंतर्गत 6 गुमटी, 3 सिलेंडर, 8 ठेले, 3 बेंच, 25 बैनर, एवं 18 होर्डिंग जब्त किए गए।
नगर निगम का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।