इनकम टैक्स आफिस में असिस्टेंट कमिश्नर ने आईआरएस गौरव गर्ग को पीटा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ, संवाददाता
राजधानी लखनऊ में गुरुवार के दिन इनकम टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने आईआरएस गौरव गर्ग को अपने दफ्तर के अंदर पीटा, जिससे वह घायल हो गए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका डॉक्टरी परीक्षण किया गया।
आईआरएस गौरव गर्ग पूर्व में पुलिस उपायुक्त मध्य आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं। मामले में पीड़ित की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में शिकायत की गई है। इनकम टैक्स बिल्डिंग के छठे फ्लोर में आईआरएस गौरव गर्ग का दफ्तर है।
गुरुवार के दिन गौरव गर्ग अपने केबिन में दो-तीन लोगों के साथ बैठे थे, कि असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा से किसी मामले पर कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर ने गौरव को पीट डाला। इस घटना के बाद सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच की और आगे की कार्यवाही जारी है।
लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित इनकम टैक्स के दफ्तर में आईआरएस गौरव गर्ग पर असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को हमला कर दिया। हमले में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक आईआरएस का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विवेचना की जाएगी।
एक मामले को लेकर दोनों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्र ने पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद बवाल बढ़ गया। बंद केबिन में दोनों अफसरों में मारपीट शुरू हो गई। गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। मामला गंभीर देख पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज जारी है। दो अधिकारियों के बीच हुए विवाद के बाद महकमे में चर्चा तेज हो गई हैं। किसी को भी कर्मचारियों ने भीतर नहीं जाने दिया गया। यही नहीं, पुलिस भी पूरे मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
उधर अस्पताल पहुंचे गौरव गर्ग ने डॉक्टरों से कान में सनसनाहट, दाएं पैर के घुटने में चोट और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टर गौरव गर्ग का इलाज कर रहे हैं। दरअसल मार्च माह में राजधानी में आईआरएस अधिकारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था, जहां योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठ कर अधिकारियों को भला-बुरा कहने लगे थे। साथ ही अधिकारियों को अपने परिवार में कई ब्यूरोक्रेट्स और जज होने की धमकी दे रहे थे।
वह आयकर विभाग के कई अन्य अधिकारियों पर भी इस तरह दबाव बनाते थे। इसकी शिकायतें होने पर उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई थी। इसी जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से योगेंद्र मिश्रा ने असिस्टेंट कमिश्नर गौरव गर्ग पर मुख्य आयकर आयुक्त के सामने हमला कर दिया। असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा की पत्नी भी एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *