Blog

मुरैना में जांच कर लौट रहे अधिकारी की हत्या, आठ को उम्रकैद की सजा ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता मुरैना: जिला अदालत ने पंचायत विकास अधिकारी शिवचरन शाक्य की हत्या मामले में 8 अभियुक्तों को आजीवन कारावास सहित अर्थदंड की सजा सुनाई है. वहीं, न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में तीन अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया. जबकि मामले में एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. पीड़ित की ओर से पैरवी उप संचालक अजाक अब्दुल नसीम और विशेष लोक अभियोजक इंद्रेश कुमार प्रधान ने की. गाड़ी रोककर की थी फायरिंग मुरैना जिला कोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी अभियोजन इन्द्रेश कुमार प्रधान ने कहा, “पूरा मामला 7 अगस्त 2019 का है. सुभाष सिकरवार ने नंदपुरा गांव में हो रहे खरंजा निर्माण की शिकायत की थी. मुख्य आरोपी कल्लू उर्फ रामकिशोर की पत्नी उस समय पंचायत की सरपंच थी. खरंजी निर्माण का ठेका उसी के पास था. शिकायत मिलने पर इसकी जांच करने पंचायत विकास अधिकारी शिवचरन शाक्य और समन्वयक जगन्नाथ सिकरवार गए थे. जांच करने के बाद शिवचरन शाक्य बोलेरो जीप से शिकायतकर्ता सुभाष सिकरवार और उनके पुत्र सौरभ के साथ जौरा लौट रहे थे. इसी दौरान शाम 6 बजे स्कार्पियो और एक बोलेरो जीप ने उनके वाहन को आगे-पिछे से घेर लिया था.” हमले में अधिकारी की हुई थी मौत दोनों वाहन में सवार रामराज, कल्लू उर्फ रामकिशोर और प्रदीप सिकरवार सहित शिवराज सिकरवार ने बंदूक और कट्टों से फायरिंग की थी. गोली लगने से पंचायत विकास अधिकारी शिवचरन शाक्य की मौत हो गई थी, जबकि हमले में सुभाष और जगन्नाथ जख्मी हो गए थे. सुभाष सिकरवार की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास सहित एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था. इसी मामले में न्यायालय ने 8 आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है. जिनमें कल्लू उर्फ रामकिशोर, शिवराज, राजेश, रामराज, मुकेश, प्रदीप और सुरेन्द्र और रवि शामिल हैं. जबकि साक्ष्य के अभाव में 3 आरोपी दोषमुक्त कर दिए गए. वहीं, मामले में एक आरोपी अब तक फरार चल रहा है.

मुरैना में जांच कर लौट रहे अधिकारी की हत्या, आठ को उम्रकैद की सजा ब्राम्ह अनुभूति…

नाबालिग से छेड़छाड़ हुई यौन उत्पीड़न नहीं, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सजा घटाई

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता जबलपुर : पास्को एक्ट के तहत 20…

रतलाम में लगे मंत्री विजय शाह के देशद्रोही वाले पोस्टर, समर्थन में झोपड़ी वाले विधायक

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता रतलाम: मध्य प्रदेश के…

ट्रंप का सीधा जवाब, ‘भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का दावा मैंने नहीं किया’

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता दोहा : क्या…

ऑपरेशन सिंदूर: बंगाल के जेलों में बंद कुख्यात पाकिस्तानी आतंकियों पर कड़ी निगरानी

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश उप संपादक संजय मिश्रा कोलकाता : पहलगाम हमले…

टेरर फंडिंग मामला: सांसद इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत याचिका पर एन आई ए को नोटिस जारी

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट…

‘सिंधु जल समझौता स्थगित रहेगा, सैटेलाइट तस्वीरें बता रहीं हैं पाकिस्तान का कितना हुआ नुकसान

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता नई दिल्ली :…

वक्फ कानून: सुप्रीम कोर्ट में बीस मई को पूरे दिन होगी सुनवाई, अंतरिम आदेश की उम्मीद

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट…

कानपुर का बिकरू कांड: आरोपी अखिलेश को हाईकोर्ट से जमानत मिली, खजांची बलवे के मामले में बरी

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश जिला रिपोर्टर अरुण सिंह कानपुर: बिकरू कांड के…

बरेली में शादी से पहले दुल्हन की मौत, अचानक घबराहट होने लगी थी, रास्ते से लौटी बारात

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश जिला रिपोर्टर अरुण सिंह बरेली : बहेड़ी थाना…