मुख्य जीवन बीमा सलाहकार मनोज कुमार की टीम के बेहतर कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा रायबरेली…

रायबरेली स्कूल की चौथी मंजिल में लगी आग लाखों का माल जलकर राख

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल…

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु सही पहुंची अयोध्या सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश उप संपादक संजय मिश्रा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की…

अयोध्या में डी ए पी खाद की भारी किल्लत

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश उप संपादक संजय मिश्रा रबी फसल की बोआई के समय…

अयोध्या में डी ए पी खाद की भारी किल्लत यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश उप संपादक संजय मिश्रा रबी फसल की बोआई के समय डीएपी खाद की भारी किल्लत, धान खरीद में किसानों की जबर्दस्त लूट और कीटनाशकों के न छिड़के जाने और गंदगी के चलते फैल रही बीमारियों से आमजन की हो रही मौतों और इलाज में हो रही चहुंतरफा लूट के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और उत्तर प्रदेश किसान सभा ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर नेताओं ने कहाकि यह कितनी बिडम्बना की बात है कि ऐसे समय जब किसान सबसे महत्वपूर्ण फसल ‘रबी की फसल’ की बोआई कर रहा है और उसे डीएपी सहित दूसरे खादों की अधिक आवश्यकता है। डबल इंजन सरकार उन्हें खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। दिन दिन भर किसान खेतों में काम करना छोड़ सहकारी समितियों के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन खाद को बैक डोर से भाजपाई हड़प ले जाते हैं। प्रतिरोध करने पर उनके ऊपर पुलिस लाठियाँ बरसाती है। निजी खाद व्यापारी भारी ब्लैक बसूल कर किसानों को कंगाल बना रहे हैं। उधर धान की बिक्री में किसानों को लुटवाया जा रहा है। इस बार पहले सूखा और फिर बाढ़ से धान की पैदावार औसत से कम हुयी है और उसका लागत मूल्य काफी अधिक आया है। किसानों की आमदनी दो गुना करने का दावा करने वाली सरकार की शोषणवादी नीतियों के चलते उन्हें लागत मूल्य भी बमुश्किल मिल पा रहा है और किसान भारी घाटे में जा रहा है। नेताओं ने आगे कहा कि समूचे प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर वायरल, डेंगू और चिकनगुनियाँ जैसी बीमारियाँ फैली हैं। इसका एक प्रमुख कारण शहर- देहातों में कीटनाशकों का न छिड़का जाना और व्यापक पैमाने पर फैली गंदगी है। भाजपा सरकार दवा का छिड़काव कराना तो भूल ही गयी है, स्वच्छता अभियान को मुंह चिढाते गंदगी के ढेर जगह जगह लगे रहते हैं। इससे भी बड़ी विडम्बना यह है कि सरकारी अस्पतालों में डाक्टर, जांच और दवाओं की बेहद कमी है। इस दुर्व्यवस्था में फंसे गरीब मरीज दम तोड़ रहे हैं और बुरी तरह लुट रहे हैं। धरने में भाकपा जिला सचिव एवं उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य सचिव अशोक कुमार तिवारी, पूर्व जिला सचिव राम तीर्थ पाठक, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उदयचंद यादव, यासीन बेग, बद्री प्रसाद यादव, एस एन बागी, राम सनेही यादव, अयोध्या प्रसाद तिवारी, राम रतन, सतगुरु, रामनाथ तिवारी, अरविन्द यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश उप संपादक संजय मिश्रा रबी फसल की बोआई के समय…

लखनऊ महानगर भाजपा अध्यक्ष की उपस्थिति में आठ सौ सदस्यता फॉर्म का किया गया सत्यापन

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय…

झंगहा इलाके में दहशत खत्म, रात में घर से नहीं निकल रहीं थी, महिलाएं

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता गोरखपुर।जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में…

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट का रिटायर मुस्लिम कर्मचारी की एक से अधिक पत्नी होने पर पेंशन को लेकर अहम फैसला

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा पहली पत्नी…

दिल्ली से अच्छी खबर इंद्रपुरी में बनेगा सात करोड़ का नया फुटओवर ब्रिज

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश वरिष्ठ संपादक अभिषेक उपाध्याय नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज ने…

उप जिलाधिकारी ने किया उचित दर विक्रेता की दुकान का निरीक्षण,देखा स्टॉक व लेखाजोखा

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश सह संपादक कपिल गुप्ता कोटेदार छूटे पड़े ई-केवाईसी पर दे…