श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करके नमन किया

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर लखनऊ महानगर द्वारा सिविल अस्पताल हजरतगंज में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता के महान सपूत महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी, राजनेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की आज 125वीं पवन जयंती है।
इस अवसर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पवन स्मृतियों को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से मैं उनके श्री चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ।

सीएम योगी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने मात्र 33 वर्ष की उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दी उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र माता के लिए समर्पित किया बंगाल के काल के दौरान उनकी सेवाएं पूरा देश स्मरण करता है। उनका जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा।
आजादी के बाद पंडित नेहरू के नेतृत्व में बनी पहली सरकार मे उन्होंने खाद्य और उद्योग मंत्री के रूप में काम करते हुए खाद्य की आत्मनिर्भरता और देश के औद्योगीकरण की जो नींव रखी थी वह आज नए भारत में भी देखने को स्पष्ट मिलती है।
डॉ. मुखर्जी ने नेहरू सरकार की तुष्टिकरण की नीति का डटकर विरोध किया और उसी कारण उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद डॉ मुख़र्जीने भारतीय जनसंघ का गठन किया ।
नेहरू सरकार ने धारा 370 के माध्यम से कश्मीर को अलग स्टेटस देने का प्रयास किया और वहां परमिट सिस्टम लागू किया उसके खिलाफ सबसे पहले आवाज उठाने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। उन्होंने उस समय नारा दिया कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान, और दो निशान नहीं चलेंगे।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के इन सपनों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने सरकार किया है। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को भारत के संविधान के अनुरूप शेष भारत के साथ जोड़कर एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के साथ भारत की लोकतांत्रिक धारा के साथ जोड़ने का अभिनव प्रयास हुआ है। आज जम्मू कश्मीर तेजी के साथ विकास कर रहा है यह डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों की विजय है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में संभव हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया के अंदर इन्वेस्टमेंट के बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हुआ है।
देश की खाद्यान्न नीति और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जा सकता है यह आज हम सबको देखने को मिल रहा है कि जब दुनिया के अंदर इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान पूरी दुनिया कॉविड-19 के सामने पस्त थी तब भारत अपने 80 करोड लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्रदान कर रहा था।
यह सुविधा आज भी देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी जी की ओर से दिया जाने वाला एक उपहार है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सभी संकल्प पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं जो उनके सपनों के साकार होने जैसा है। आज उनकी पावन जयंती के अवसर पर उनकी स्मृतियों को हम नमन करते हैं और प्रदेशवासियों और प्रदेश सरकार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी लालजी निर्मल, अवनीश सिंह, रजनीश गुप्ता, प्रवीण गर्ग, यूएन पांडे, अभिषेक खरे, शिव शंकर शर्मा, सतीश मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सबने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करके नमन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *