चोरों में नहीं पुलिस का खौफ, आधा दर्जन बकरियां किया पार

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों में नहीं पुलिस का भय,रात के अंधेरे का फायद उठते हुए चोरों ने आधा दर्जन बकरियों को पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार बीती रविवार की रात हनुमान पुत्र मातादीन के घर से 2 और छोटेलाल पुत्र मातादीन के घर से 4 बकरियों को चोरों को पार कर दिया ।पशुपालकों ने बताया बार बार बिजली गुल जाने के चलते हम लोग ढाई बजे तक जागते रहे तब तक बकरियां खूंटे से बांधी थी लेकिन जब सुबह नींद खुली तो बकरियां गायब थी।बकरियों की चोरी से क्षेत्र में दहशत कर माहौल व्याप्त हो गया। थाना अध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया लिखित सूचना प्राप्त हुई है मौके पर पुलिस भेजी गई है जांच पड़ताल कर जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *