संदिग्ध परिस्थितियों में नाली में मिला युवक का शव

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
थाना क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 दामोदर खेड़ा स्थित बांदा बहराइच राजमार्ग के किनारे बनी नाली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाली से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बारजोर खेड़ा निवासी ज्ञान चंद्र उम्र 35 वर्ष राजगीर का काम करता था सुबह घर से निकला था संदिग्ध परिस्थितियों में नाली के अंदर पड़ा मिला जिसकी सूचना वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य के शिवगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी बिना विनय ने बताया कि मृतक नशे का आदी था शव मिलने के कुछ देर पहले नाली के बाहर पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *