लखनऊ कार्यकर्ता पार्टी की मूल शक्ति और पूंजी : पंकज सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्ष, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमारी पार्टी की मूल शक्ति और पूंजी है। हमें अपने कार्यकर्ताओ पर गर्व होना चाहिए जिनके अथक परिश्रम, समर्पण और क्षमता से पार्टी सशक्त हुई है और आप नेता और जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं। हमें हर कार्यकर्ता का सम्मान करना चाहिए और सबको साथ लेकर एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों और अभियान को गति देना चाहिए।

पार्टी के आगामी अभियानों के संदर्भ में हलवासीया कोर्ट में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने 9 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारी और 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की समीक्षा की। आनंद द्विवेदी ने सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 10 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। 10 जुलाई को हनुमान सेतु मंदिर पर भजन कीर्तन और सुंदरकांड पाठ के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में राज्यसभा सांसद बृजलाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक ओ.पी श्रीवास्तव, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सुशील तिवारी पम्मी, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *