यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
सह संपादक कपिल गुप्ता
पेड़ लगाना बहुत ही पुण्य का कार्य होता है – देवेंद्र अग्रवाल सोनू
कोंच जालौन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों को समस्या के प्रति जागरूक तो है ही साथ ही साथ तमाम अच्छे कार्य भी कर रहा है बीते दिन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापारी नेता प्रभंजन अग्रवाल की अगुवाई में नगर के अति प्राचीन तहसील के पास स्थित सरोजनी नायडू पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में कई अच्छी प्रजाति के पेड़ रोपित किये गये इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभंजन अग्रवाल ने अपने विचारों में कहा कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है और यह मौसम पेड़ पौधे लगाने के लिये काफी अच्छा है लोगो को इस मौसम में अधिक से अधिक पेड़ पौधे रोपित करना चाहिए पेड़ पौधे हमें शुद्ध ऑक्सीजन देने के साथ साथ छाया हवा भी देने का काम करते है उन्होंने अपने व्यापारियों और आम जन मानस से आग्रह है कि इस मौसम में कम से कम एक पेड़ अपने खाली जगह पर लगाये और उस पेड़ की परबरिश करे इस अवसर पर पार्क परिसर में पेड़ रोपित किये इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल युवा नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल सोनू विजय अग्रवाल विनय अग्रवाल सौरभ राठौर शिवम सिंघल प्रदीप गिरवासिया नितिन अग्रवाल ब्रजेश अग्रवाल दिनेश अग्रवाल श्यामू अग्रवाल रामू अग्रवाल धनोरा आकाश विश्वकर्मा कुक्कू श्रीवास्तव रश्मि मित्तल सपना अग्रवाल अर्चना सोनी अनीता अग्रवाल सोनम अग्रवाल मीरा कुशवाहा मनीष अग्रवाल प्रीति अग्रवाल मीनू अग्रवाल राखी अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे