यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन पर मंगलवार शाम को भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ महानगर पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ धर्मपाल सिंह के पैतृक आवास गांव हुरनंगला पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। धर्मपाल सिंह और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। भगवती सिंह का निधन 95 वर्ष की आयु में 5 जुलाई शनिवार रात को उनके पैतृक आवास पर हुआ था।