वृक्षारोपण अभियान, के तहत मंत्री सुरेश खन्ना व महापौर सुषमा खर्कवाल ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ लखनऊ नगर निगम द्वारा मंगलवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत दो स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर निगम की ओर से पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता और मातृ-सम्मान के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के तहत पहला आयोजन रिवर बैंक कॉलोनी स्थित दत्तात्रेय अनंत कुलकर्णी पार्क में तथा दूसरा कुड़िया घाट स्थित पार्क में संपन्न हुआ

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना जी ने स्वयं पहुंचकर पौधारोपण किया। उनके साथ लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी भी मौजूद रहीं। दोनों ही स्थलों पर मंत्री व महापौर द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

रिवर बैंक कॉलोनी पार्क में मंत्री सुरेश खन्ना जी ने नीम का पौधा लगाया, जो आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर और वायुप्रदूषण निवारण में अत्यंत प्रभावी माना जाता है। वहीं, महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने सिंदूर का पौधा लगाया। इस मौके पर पूर्व पार्षद रूद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राय डब्बू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी वृक्षारोपण कर अभियान को समर्थन दिया। नगर निगम प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, जोन 1 के जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह, उद्यान अधीक्षक श्री गंगाराम गौतम व श्री शशिकांत शशि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और पौधारोपण किया।

इसके बाद कुड़िया घाट स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी ने पीपल का पौधा लगाया, जो धार्मिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण वृक्ष माना जाता है। वहीं महापौर जी ने एक बार फिर सिंदूर का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर पार्षद श्री अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ ने भी सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। यहां भी नगर निगम के अधिकारीगण अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव, जोन 6 के जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव, उद्यान अधीक्षक श्री गंगाराम गौतम व शशिकांत शशि ने पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक श्री शशिकांत शशि और श्री गंगाराम गौतम ने बताया कि दोनों स्थानों पर 100-100 पौधे लगाए गए हैं। इनमें आम, अमरूद, सिंदूर बेल, आंवला, पीपल, नीम, बॉटल ब्रश, जामुन, कचनार, इमली, पाकड़, बरगद, रुद्राक्ष, पारिजात और अर्जुन जैसी औषधीय, फलदार व छायादार प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

यह आयोजन न केवल पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि माँ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अनूठा प्रयास भी है। लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने और हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणास्पद उदाहरण वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना का वर्जन

> “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे भावनात्मक और पर्यावरणीय संदेश देने वाले अभियान से जुड़कर मुझे आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई है। यह सिर्फ एक पौधा लगाने की क्रिया नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव और मातृत्व भाव की अभिव्यक्ति है। आज जब पर्यावरण संकट की चुनौती सामने है, ऐसे अभियानों की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है। मैं नगर निगम लखनऊ को इस प्रेरक पहल के लिए बधाई देता हूँ और सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे भी इस अभियान में सहभागी बनें और अपनी माँ के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी का वर्जन:

लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह माँ जैसी महान संस्था को सम्मान देने का एक भावपूर्ण प्रयास भी है। आज हमने जिस प्रेम और श्रद्धा से पौधे लगाए हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वास्थ्य का संदेश लेकर आएगा। मेरा सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे इस अभियान से जुड़ें और कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम लगाकर समाज और प्रकृति दोनों के प्रति अपना दायित्व निभाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *