देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन कामना के लिए जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

आने वाली दसजुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ महानगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिम विधानसभा में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव और कार्यकर्ताओं ने पारा रोड स्थित मणि महेश्वर शिव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक और अर्चन पूजन करके प्रसाद वितरण किया और सभी ने राजनाथ सिंह के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को लखनऊ की सभी विधानसभाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजनों के साथ राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की जाएगी।
लखनऊ महानगर द्वारा हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। हनुमान जी की प्रतिमा के आगे अखंड दीप प्रज्जवलन, गुरुद्वारे में पाठ, मंदिरों में भजन कीर्तन, वृक्षारोपण, रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित अनेक स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *