शिवगढ़ के सरकारी अस्पताल में किया गया पौधारोपण

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रेम शरण के नेतृत्व में अस्पताल स्टाफ ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पीपल, गुलर, नीम, अशोक, कनेर और गुडहल समेत विभिन्न प्रजातियों के कई पौधे लगाए गए। इनमें फल, फूल और छायादार पौधों को शामिल किया गया। डॉ प्रेमशरण ने कहा कि पौधे धरती पर जीवन का आधार हैं। ये मनुष्य और जीव-जंतुओं को प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि अनियंत्रित पेड़ों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी बढ़ रही है।कोरोना काल का उदाहरण देते हुए ऑक्सीजन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि धरती को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे।
पौधारोपण कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जयराम यादव, डॉ सौरभ सिंह, डॉ अनिल रावत, फार्मासिस्ट अनुपम शुक्ला,अनुराग त्रिवेदी,विमला चतुर्वेदी सहित समस्त स्टॉप के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *