शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़(रायबरेली)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में 09 माह से 05 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिला कर शुरुवात सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रेमशरण के द्वारा किया गया।
डॉ प्रेमशरण बताया गया बच्चों को विटामिन ए की 09 खुराके दी जाती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है, रतौंधी व अन्य नेत्र रोगों से बचाव एवं उपचार, कुपोषण से बचाव साथ ही साथ बच्चे का सम्पूर्ण टीकाकरण जानलेवा बीमारियों से बचाता है जैसे टीबी, पोलियो, हिपेटाइटिस बी, डायरिया, डिपथीरिया, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया, मीजिल्स आदि। जनपद में विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम के प्रथम चरण का आयोजन दिनांक 9 जुलाई 2025 से 9 अगस्त 2025 तक किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *