रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए गए समस्त वार्डों में स्वच्छता अभियान का महापौर ने निरीक्षण

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

ऑपरेशन सिंदूर के महानायक, देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ द्वारा पूरे शहर में महा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने स्वयं आठों जोनों के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।

– *जोन 1:* हजरतगंज चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, जोनल अधिकारी श्री ओ.पी. सिंह, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महापौर जी ने सुबह 6:00 बजे अभियान की शुरुआत की।

– *जोन 4:* विराम खंड और विनीत खंड सहित कई वार्डों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह, जोनल अधिकारी श्री संजय यादव सहित पार्षदगण, अधिकारी व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

– *जोन 7:* भूतनाथ मार्केट का निरीक्षण किया गया जहां स्थानीय व्यापारियों ने भी श्रमदान किया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह, चीफ इंजीनियर श्री महेश वर्मा, जोनल अधिकारी श्री आकाश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

– *जोन 3:* गोल मार्केट चौराहे और निशातगंज पुल के नीचे करामत मार्केट में गंदगी मिलने पर महापौर जी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए। जोनल अधिकारी श्री अमरजीत सिंह, जोनल सैनेटरी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मनकामेश्वर वार्ड में पार्क की सफाई की गई जिसमें स्थानीय पार्षद और नागरिकों ने भी भाग लिया।

– *जोन 6:* ठाकुरगंज क्षेत्र में महापौर जी ने सफाई अभियान का निरीक्षण किया। यहां नोडल अधिकारी चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर श्री अशोक सिंह, जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव व नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर जी ने निर्देश दिए कि सभी कमर्शियल भवनों के बाहर डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं।

– *जोन 2:* ऐशबाग पीली कॉलोनी स्थित पार्क के पास निरीक्षण किया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, जोनल अधिकारी सुश्री शिल्पा कुमारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

– *जोन 5:* कृष्णा नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। जोनल अधिकारी श्री नंदकिशोर के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। महापौर जी ने साफ-सफाई में सुधार हेतु कड़े निर्देश दिए।

– *जोन 8:* हिंद नगर वार्ड, रिक्शा कॉलोनी में निरीक्षण किया गया, जहां नालों की सफाई सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता कार्य की समीक्षा की गई। पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, जोनल अधिकारी श्री अजीत राय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ लखनऊ का सपना तभी साकार होगा जब अधिकारी और कर्मचारी जवाबदेही के साथ कार्य करें और जनता भी सक्रिय भागीदारी निभाए। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ एक दिन की सफाई नहीं, बल्कि स्वच्छता को नागरिक जीवन का हिस्सा बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *