लखनऊ रक्षा मंत्री तथा लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम कही सुंदर कांड तो कही हुआ भंडारा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

केंद्रीय रक्षा मंत्री, भारतीय जनता पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की गई।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर द्वारा भी हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड पाठ सहित विभिन्न आयोजन किये गये।

हनुमान सेतु मंदिर पार्किंग स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, मुकेश शर्मा,विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव द्वारा सुंदरकांड पाठ व आरती पूजन के उपरांत अतिथियों द्वारा विशेष रूप से बनवाए गए 74 किलो के बड़े लड्डू का केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अतिथियों को तुलसी की माला, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक का आज जन्मदिन है और उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं ।भारत माता की सेवा करने का जो उन्होंने संकल्प लिया है उस संकल्प के साथ सेवा में अनवरत आगे बढ़ते रहे प्रभु से प्रार्थना है। कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ता के साथ कार्य करने की अद्भुत क्षमता है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा मंत्री के रूप में नकल अध्यादेश लाकर उत्तर प्रदेश के युवाओं की शिक्षा को एक नई दिशा दी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के रूप में ऐसा रत्न प्राप्त हुआ जिनकी सेवाओं से पूरा विश्व अवगत है। ऑपरेशन सिंदूर और अन्य मिशनों के माध्यम से आतंकवादियों के अड्डों को खत्म करने का कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी ने लखनऊ में विकास का जो सपना देखा था उसे आदरणीय राजनाथ सिंह जी पूरा करने का कार्य कर रहे है। लखनऊ में दर्जनों की संख्या में फ्लाई ओवर निर्माण, रिंग रोड,एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण शाहिद अनेकों कार्यों से लखनऊ मॉडल के रूप में उभरा है।हम सभी उनके शतायु जीवन के लिए प्रार्थना करते है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ 70 वर्ष आयु से अधिक के 11 कार्यकर्ताओं, और 11 स्वतंत्रता सेनानियों, का सम्मान व अभिनंदन भी किया गया। चार धर्म गुरुओं का भी सम्मान व अभिनंदन किया गया।
सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में मनोहर सिंह, संयुक्ता भाटिया, ब्रजकिशोर द्विवेदी,सुशील भट्ट, विनोद सोनकर, श्री रामचंद्र चौरसिया, जी एन सेठ , राजेंद्र श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पुरी, बिंदेश्वरी जायसवाल प्रेम सिंह रावत को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षद गणों और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा 74 बड़े दीप जलाए गए और आरती पूजन करके एवं ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कार्यक्रम समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारत के यशश्वी रक्षामंत्री के जन्मदिन के मंगल अवसर पर हम सभी देश के यशस्वी रक्षा मंत्री व सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व में सेना का मनोबल ऊंचा रहा है व भारतीय सेना का आधुनिकरण हुआ है, और रक्षा के क्षेत्र में जहां देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बड़ा है वही आपके प्रयासों से संसदीय क्षेत्र लखनऊ भी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और और देश के अग्रणी विकासशील शहरों में शामिल हुआ है।

विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने टीवी अस्पताल ठाकुरगंज में मरीजों को फल वितरण किया और मरीज के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्थापित तीन वाटर कूलर का उद्घाटन किया।
लाला लाजपत राय वार्ड में पार्षद राघव राम तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 75 कन्याओं का पूजन करके सबको वस्त्र वितरित किए।
मध्य विधानसभा में साकेत शर्मा, संदीप शर्मा द्वारा मलिन बस्ती में गरीब बच्चों को भोजन और वस्त्र वितरित किए गए।
राजीव बाजपेई द्वारा संगीत मय सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
गणेश वर्मा दीपक साहू द्वारा टूरिया गंज और रानी लक्ष्मीबाई, लोग बंधु अस्पताल में फल जूस दूध वितरित किया गया।
कैंट में महेंद्र राजपूत कुलदीप मिश्रा पवन लोधी द्वारा सहस्वीर मंदिर कृष्ण नगर में फल और मिष्ठान वितरण किया गया। राम सिंह वाल्मीकि द्वारा हवन पूजन और तहरी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत शरण वर्मा ने गोकुल गौशाला में 75 गांव के चारे का प्रबंध किया।

पूर्व विधानसभा में विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में 74 पौधों का शंशंशशंशशंशशंशशशंशंरोपण किया गया। नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर और डॉक्टर भवराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल का वितरण भी किया। दून पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ केक काटा और उनको उपहार वितरित किए।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अंजनी श्रीवास्तव व कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम विधानसभा में पूर्व संध्या पर भी मणि महेश्वर मंदिर में
रुद्राभिषेक किया गया था।

सिख समुदाय द्वारा उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी सदस्य लखविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में सिख कार्यकर्ताओं ने सदर गुरुद्वारे में अरदास की और कैंटोंमेंट वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण किया गया।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिमpp कार्यकर्ताओं के साथ चौक शाहमीना साहब के दरबार में फूलों की चादर चढ़ाकर राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की दुआ मांगी। महिला मोर्चा ने महिला कार्यकर्ताओं बाल अनाथाश्रम मोतीनगर बच्चों कों भोजन वितरित कर राजनाथ के दीर्घायु की कामना की। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क इलाज व जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही भंडारों का आयोजन भी बड़ी संख्या में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *