पालतू कुत्तों के लिए नगर निगम का लाइसेंस चेकिंग अभियान, बिना लाइसेंस वालों पर जुर्माना

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में प्रातः 6:30 बजे जोन-3 के सेक्टर एल, एम, एन, ओ समेत अन्य इलाकों में चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल व डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ राजेश उपाध्याय, श्री शिवेक, श्री मनोज सिंह, श्री रामकुमार, श्री अभिनव भारती आदि अधिकारी सम्मिलित रहे।

*अभियान के प्रमुख बिंदु:*

– बिना लाइसेंस के पाए गए 4 व्यक्तियों से कुल ₹20,000 का जुर्माना वसूला गया।

– मौके पर 2 नए लाइसेंस भी बनाए गए।

– कुल ₹22,000 की राशि नगर निगम कोष में जमा की गई।

– 2 पोमेरियन व 1 पुग कुत्ते को बिना लाइसेंस पकड़ा गया, जिन्हें जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा गया।

*लाइसेंस चेकिंग के दौरान मिलीं विभिन्न प्रतिक्रियाए*

कई लोग अपने कुत्तों को लेकर भागते नजर आए और नगर निगम टीम को प्रभावित करने की कोशिश भी की। ऐसे सभी व्यक्तियों की जानकारी नोट की गई है। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा जिसकी प्रति सम्बंधित थाना अध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी जाएगी। कुछ लोग लाइसेंस व वैक्सीनेशन कार्ड के साथ नियमों का पालन करते पाए गए। बारिश व डर की वजह से अपेक्षाकृत कम लोग अपने कुत्तों को टहलाते दिखे।

*नगर निगम आंकड़े:*

लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों की संख्या लगभग 10,000 है।

*लाइसेंस नियम व प्रक्रिया:*

लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन के शपथ पत्र के आधार पर ही दिया जाता है। ऑनलाइन लाइसेंस नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in के माध्यम से बनवाया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी किसी कार्यदिवस पर आवेदन कर सकते हैं। संपर्क सूत्र: श्री जयंत सिंह – 9511156792, श्री अफसर अली – 9721095021

*पशु कल्याण अधिकारी की अपील:*

डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू कुत्तों के मालिकों से अपील की है कि वे जुर्माने से बचने हेतु अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं और डॉग वॉक के दौरान माउथ गार्ड व स्कूप का अनिवार्य उपयोग करें। नगर निगम का यह अभियान आगे भी समय-समय पर चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *