लखनऊ बिना काली माता का आशीर्वाद लिए नहीं पूरा होता है कोई भी शुभ कार्य उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

काली मंदिर कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि घर में कोई भी खुशी का कार्य होता है उसमें चाहे मुंडन हो, विवाह हो या कोई भी शुभ कार्य हो तो काली मां के आशीर्वाद के बिना पूरा नहीं होता।
काली माई की कृपा से मोदी जी के नेतृत्व में पूरे दुनिया में पूरे देश में सनातन का झंडा फहरा रहा है।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के बाद से लोगों की अवधारणा बदली है और सनातन संस्कृति और परंपरा को नए आयाम,मुकाम प्राप्त हुए है। इन वर्षों में हमने प्रदेश की लगभग हर विधानसभा में सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण पौराणिक आध्यात्मिक स्थलों और मंदिरों को विकसित करने का कार्य किया है। लखनऊ में भी पर्यटन और संस्कृति विभाग के माध्यम से पिछले वर्ष में 166.53 करोड रुपए से विकास कार्य हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *