ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
तेज़ बारिश भी नहीं रोक सकी कार्यकर्ताओं का उत्साह, डॉ. राजेश्वर सिंह का जगह – जगह हुआ स्वागत
लखनऊ सुल्तानपुर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह शनिवार को सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ तहसील स्थित अपने टीम सदस्य एवं खरिका प्रथम वार्ड से भाजपा पार्षद श्री कृष्ण नारायण सिंह (केएन सिंह) की पूज्य माता जी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होने के लिए पैतृक गाँव सरायमंगा पहुँचे। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
लखनऊ से रवाना होते ही दर्जनों स्थानों पर स्वागत की तैयारियाँ दिखने लगीं और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक व शुभचिंतक स्वतः ही जुड़ते चले गए। लगभग 100 से अधिक वाहनों का भव्य काफिला, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ लखनऊ से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुआ। लखनऊ से निकलने के बाद विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जगह – जगह भव्य स्वागत हुआ :
*1. हैदरगढ़ में ढोल नगाड़ों के बीच भव्य स्वागत -*
लखनऊ सीमा पार करते ही बाराबंकी जनपद के अंतर्गत हैदरगढ़ कस्बे में स्थानीय निवासियों शैलेन्द्र तिवारी, पंकज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, पूर्व चेयरमैन पंकज दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामभीख त्रिवेदी, शिव चन्द्र तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह,युवा नेता राहुल दीक्षित, सौरभ मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजू भैया आदि ने फूल माला पहनाकर सरोजनीनगर विधायक का भव्य स्वागत किया।
*2. पूर्व विधायक के नेतृत्व में अमेठी भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत:*
सुल्तानपुर हाईवे, मुसाफिरखाना स्थित पंचवटी ढाबा पर गौरीगंज के पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप कुमार मिश्रा, राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अमेठी दयाशंकर यादव,भाजपा जिला महामंत्री केशव सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चौहान, राजू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डी.के. श्रीवास्तव आदि ने डॉ. राजेश्वर सिंह का भव्य स्वागत किया
*3. तेज बारिश के बीच भी जारी रहा स्वागत समारोह :*
अलीगंज बाजार पहुँचने पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का ग्राम ऊँचगांव के प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में पवन कुमार मिश्रा, दयानंद तिवारी, अंकित पाण्डेय, अवधेश तिवारी, वारिश अली, जुनैद अहमद, कृष्णानन्द शुक्ला, विनीत शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, संतोष दुबे, मनोज तिवारी, गुड्डू सिंह आदि ने स्वागत किया, तेज बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
*4. सुल्तानपुर नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष बविता जायसवाल ने किया स्वागत :*
अमहट पहुँचने पर सुल्तानपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन बविता जायसवाल जी के नेतृत्व में पूर्व चैयरमेन जिला सहकारी बैंक विजय मिश्र, देवेश बरनवाल, संजय साहू, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल मनीष साहू, जिला उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल सचिन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र बरनवाल, पूर्व नगर महामंत्री भाजपा रवि श्रीवास्तव, नगर महामंत्री भाजपा अनुज प्रताप सिंह, शिवराम सोनकर शिवराम सोनकर, अजय कुमार सिंह, वीरेन्द्र गुप्ता आदि ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
*5. पयागीपुर चौराहे पर युवा नेताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत :*
पयागीपुर चौराहा (सुल्तानपुर) में सोनू सिंह ‘उतूरी’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूररहे भाजपा नेताओं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति प्रकाश जी,विष्णु सिंह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष रेनू सिंह,सरला द्विवेदी, कोकिला तिवारी, रचना अग्रवाल, मंजू तिवारी, रचना सिंह, अरुण सिंह, अवधेश कुमार मिश्रा आदि ने सरोजनी नगर विधायक का आत्मीय स्वागत किया।
*6. हनुमानगंज में हुआ भव्य स्वागत : विधायक ने कहा सुल्तानपुर – मेरी जड़ों की धरती :*
हनुमानगंज पहुँचने पर सूरज सिंह, शोभनाथ सोनी, अशोक सिंह, अमित सिंह, स्वामीनाथ गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, विनय साहू, अखिलेश मोदनवाल, विजय गुप्ता, रवि पाण्डेय, लाल साहब गुप्ता, महेश गुप्ता, सूरज जायसवाल, रवि कसौधन, अविनाश साहू, उत्कर्ष सिंह आदि ने डॉ. सिंह को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र आदि पहनाकर अलंकृत किया।
*7. लम्भुआ के युवा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत :*
लम्भुआ पहुँचने पर संजय सिंह ‘बब्लू’ के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष लंभुआ शेर बहादुर सिंह, पूर्व जिला मंत्री विजय सिंह, रंजीत शुक्ला, सचिन तिवारी, अश्वनी उपाध्याय (प्रधान), मुकेश दुबे, शुभम सिंह, हर्ष सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, रोहित सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा, ”सुल्तानपुर जनपद मेरी पैतृक भूमि है, यहाँ से मेरा स्नेह, शब्दों की सीमा से परे, भावों की गहराई में बसता है!”
विधायक ने इस यात्रा को केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि पूर्वजों की भूमि से पुनः जुड़ने का सौभाग्य बताया और रास्तेभर मिले अपार स्नेह और स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।