गर्लफ्रेंड शादी के लिए बना रही थी दबाव; प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

बलरामपुर: जिले के ललिया थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती की हत्या कर दी गयी थी. उसका अर्धनग्न शव मिला था. पुलिस ने हत्या के मामले युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बताया कि युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी.
मिस कॉल बन गयी मौत का कारण: एसपी विकास कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को ललिया थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती रागिनी (20 वर्ष) का अर्धनग्न अवस्था में नाले में शव मिला था. मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं. सीसीटीवी और मोबाइल फोन नंबर के आधार पर जांच की गयी तो पता चला कि प्रयागराज की रहने वाली रागिनी अपनी मां को फोन लगा रही थी. भूलवश फोन विनोद कुमार को लग गया.
एक साल पहले हुई थी रागिनी की शादी: फिर दोनों की आपस में बातचीत होने लगी. दोनों का आपस में प्यार हो गया और संबंध बन गए. युवती का एक वर्ष विवाह हो चुका था, लेकिन वह अक्सर मायके में ही रहती थी. करीब 15 दिन पहले युवती को विनोद ने अपने घर सिंहपुर थाना ललिया बुला लिया.

विनोद पर शादी के लिए बना रही थी दबाव: वहां पर विनोद ने अपने घर वालों से दोस्त बता कर घर में रख लिया. युवती जब विनोद पर विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगी, तो विनोद ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. एसपी विकास कुमार ने बताया कि 8 जुलाई को विनोद उसे मेला देखने के बहाने से मोटरसाइकिल से लेकर गया था.
नाले में लाश फेंकते समय उतर गयी टी शर्ट: शाम को सिंहपुर गांव के पास एक नाले के किनारे उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके शव को नाले में फेंक दिया. नाले में फेंकते समय युवती का टी शर्ट उतर गयी. उसे विनोद ने पास की जमीन में खोद कर दफना दिया. एसपी ने बताया कि रागिनी की टी शर्ट, 2 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *