जिलाधिकारी के उत्पीड़न से लेखपाल की हुई मौत धरने पर बैठा संघ

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जिलाधिकारी के उत्पीड़न से तनाव ग्रस्त लेखपाल की हृदय विदारक हुई मौत के मामले में तहसील कोंच परिसर में दिन सोमवार को लेखपाल संघ धरने पर बैठ कर मामले में प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की है धरने पर बैठे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हापुड़ में पदस्थ जिलाधिकारी का अधीनस्थों के प्रति अपमानजनक एवं दंडात्मक व्यवहार और बिना जांच के ही झूठी शिकायत पर उत्पीड़न एवं कार्यवाही के चलते तनाव से लेखपाल सुभाष मीणा की मौत हो गई जिससे समस्त लेखपाल आहत हो गए और इस हृदय विदारक घटना का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करने एवं उच्च स्तरीय जांच की लेखपाल संघ ने मांग की है जिस पर माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार गौरव कुमार को सोंपते हुए न्याय की मांग की जिसमें मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के साथ साथ सरकारी सेवा में नियुक्ति करते हुए प्रति माह संगठन पदाधिकारियों जे साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने एवं उनके समाधान की मांग की है इस अवसर पर
राजेंद्र कुमार वर्मा अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल पीयूष वर्मा अंकित झा आशीष दीक्षित सुरेश पाठक मोहित कुमार अनिरुद्ध यादव राज नारायण अवध कुमार चंदन से भरे चंद्र प्रकाश साहू शिवम कुमार पटेल अनुराग चौधरी योगेंद्र कुमार उदय यादव राम किशोर दिग्विजय सिंह चंदन सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *