रोड पर गिट्टी और बालू डालने वालों पर कड़ी कार्य वाही

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में नगर पालिका परिषद कोंच की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव के निर्देश पर नगर में फैले अतिक्रमण को लेकर अब नगर पालिका प्रशासन काफी सख्त हो गया है इसी को लेकर आज नगर पालिका परिषद के सफाई इंस्पेक्टर हरिशंकर निरंजन की देखरेख में कस्बे के नदीगांव रोड पर पालिका का अति क्रमण हटाने को लेकर एक अभि यान चला जिसमें नदीगांव रोड के दोनों ओर किनारे सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल डालने को लेकर कड़ा कदम उठाया गया और पालिका की जेसीबी मशीन कर्मचारियों की मदद से सड़क पर डाला गया मटेरियल नगर पालिका की टीम ने भर लिया और चेतावनी दी कि सड़क पर किसी तरह का कोई बिल्डिंग मटेरियल न डाला जाये साथ ही मौके पर बिल्डिंग मटेरियल डालने को लेकर पांच दुकान दारों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है जिसमें सुल्तानसिंह पर पांच सो रुपया जे एस बिल्डिंग मटेरियल पर एक हजार रुपया ओम प्रकाश पर एक हजार रुपया शिव पति ट्रेडर्स पर एक हजार रुपया और रवि फर्टिलाइजर पर एक हजार रुपया का जुर्माना लगाकर बसूला गया है और चेतावनी दी गई कि सड़क पर अब किसी तरह का कोई बिल्डिंग मटेरियल नहीं मिलना चाहिए इस कार्यवाही को लेकर कई दुकान दार अपनी दुकानें छोड़कर इधर उधर हो गये सफाई इंस्पेक्टर हरिशंकर निरंजन ने बताया है कि यह अभियान जारी रहेगा सड़क पर किसी तरह का कोई अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्यवाही की जावे गी इस अवसर पर कर्मचारी कमलेश कुमार अमित कुमार सुनील कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *