राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण : राजनाथ सिंह

भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाकर धरती पर वापस लौट गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी वापसी पर खुशी और गर्व व्यक्त किया। लखनऊ में शुभांशु के पिता से फोन पर वार्ता की और कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।
शुभांशु 18 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि , ‘ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा और वापसी केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें अपार सफलता की कामना करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *