रंग लाया विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का प्रयास : जल साईंनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति के गौरव और सामाजिक सद्भाव के केंद्र – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सरोजनीनगर को एक विशेष सौगात मिली है। क्षेत्र के परवर पश्चिम स्थित ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व वाले श्री महादेव जलसाईंनाथ शिवधाम महादेवन के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह निर्णय सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2025 को प्रदेश के पर्यटन मंत्री को लिखे गए पत्र के आधार पर लिया गया। इस पत्र में उन्होंने जल साईंनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत मांग के क्रम में मंदिर को पर्यटन विभाग की सूची में शामिल करने, मंदिर प्रांगण में स्थित झील के सौंदर्यीकरण, बैरीकेडिंग एवं अन्य संरचनात्मक विकास कार्यों के लिए आग्रह किया था।

परवर पश्चिम में स्थित यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि वर्षों से क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं का प्रतीक भी रहा है। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इसके समुचित विकास और संरक्षण की मांग कर रहे थे। अब इस पहल से न केवल मंदिर परिसर का कायाकल्प होगा, बल्कि सरोजनीनगर को पर्यटन मानचित्र पर भी विशेष स्थान मिलेगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश सिंह सोमवंशी ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह केवल एक मंदिर का विकास नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के वर्षों पुराने सपनों का साकार रूप है।” स्थानीय नागरिकों ने भी विधायक डॉ. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से सरोजनीनगर की सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक संभावनाओं को नई दिशा मिलेगी।

*धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विकास का सतत अभियान :*
डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर में धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि संस्कृति के गौरव और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। अब तक:
1. CSR फंड के माध्यम से 125 मंदिरों में सोलर लाइट, बेंच और हैंडपंप की स्थापना।
2. 26 मंदिरों के पुनर्निर्माण/सौंदर्यीकरण हेतु आर्थिक सहयोग
3. रेतेश्वर मंदिर के लिए ₹5.33 करोड़, और झाड़ेश्वर शिव मंदिर के लिए ₹1.00 करोड़ की शासन से स्वीकृति

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ये प्रयास श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यावरणीय संरक्षण और क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *