यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ महरावल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक यात्री का चोर ने मोबाइल छीन लिया तो यात्री का दोस्त इस मोबाइल को वापस लाने के लिए चोर से भिड़ गया इतना ही नहीं इस जद्दोजहद में यात्री के दोस्त की जान चली गई। आपको बता दें कि अलीगढ़ के भुजपुरा कलवारी के रहने वाले जाकिर हुसैन निकिल पॉलिश का काम करते हैं और इनका 18 वर्षीय पुत्र जुबैर एसी मैकेनिक है और ये अपने दोस्त के साथ ईएमयू ट्रेन से दिल्ली काम की तलाश में जा रहा था।इनकी ट्रेन महरावल रेलवे स्टेशन पर पहुंची और वहां पर एक चोर ने जुबैर के दोस्त का मोबाइल छीन लिया और उसके बाद जुबैर मोबाइल को वापस लेने के लिए चोर का पीछा करते हुए स्टेशन पर कूद गया और ट्रेन से कूदते ही खम्बे से टकराकर मौत हो गई। इस दौरान इसका दोस्त भी मदद के लिए कूदा तो ये भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर इस घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को मेडिकल में एडमिट कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खास बात ये है कि आरोपी चोर को भी बाद में यात्रियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिर बताया है और ये अलीगढ़ के रसल गंज का रहने वाला है