यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
देश की तीन प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं। इन तीनों कंपनियों के प्लान में करीब 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद बी एस एन एल के अच्छे दिन आए हैं। बी एस एन एल के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर हर रोज बी एस एन एल ही ट्रेंड कर रहा है और लोग निजी कंपनियों के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के प्लान महंगे होने के बाद कुछ सर्किल में बी एस एन एल के सिम की बिक्री में तीन गुना इजाफा हुआ है। इसके अलावा लाखों यूजर्स ने बी एस एन एल में अपने सिम को पोर्ट कराया है
सोशल मीडिया पर हर रोज बी एस एन एल ही ट्रेंड कर रहा है और लोग निजी कंपनियों के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के प्लान महंगे होने के बाद कुछ सर्किल में बी एस एन एल के सिम की बिक्री में तीन गुना इजाफा हुआ है। इसके अलावा लाखों यूजर्स ने बी एस एन एल में अपने सिम को पोर्ट कराया है।
एक जिले में हर रोज हो रही पांच सौ नए सिम कार्ड की बिक्री
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक जब से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे हुए हैं उसके बाद से बीएसएनएल के सिम की बिक्री तीन गुना बढ़ गई है। इसके अलावा बी एस एन एल में पोर्टेबिलिटी में भी ढाई गुना का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड सर्किल के धनबाद में हर रोज बी एस एन एल के 500 सिम बिक रहे हैं।
पिछले महीने यह आंकड़ा हर रोज 150 का था। इसके अलावा महज 6 दिन में बी एस एन एल के 2500 नए ग्राहक बने हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में महज एक महीने में 1,61,083 लोग बी एस एन एल से जुड़े हैं। इसी अवधि में एयरटेल को 68,412 और जियो को 6,01,508 ग्राहकों ने अलविदा कहा है।
अगले महीने शुरू हो रही है बी एस एन एल की फोर जी
बता दें कि अगले महीने देश के तमाम हिस्सों में बी एस एन एल की फोरजी सर्विस शुरू हो रही है। शुरुआत में ग्राहकों को फ्री में फोरजी सिम कार्ड मिलेंगे। इसके अलावा मौजूदा ग्राहकों के सिम कार्ड को भी फ्री में फोर जी में अपग्रेड किया जाएगा
बी एस एन एल ने हाल ही में तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले में फोर जी लॉन्च की है बी एस एन एल के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और नेटवर्क का दावा किया गया है। फोर जी की इस लॉन्चिंग का फायदा नोचिली, कोलाथुर, पल्लीपेट, थिरुवेल्लावॉयल और पोन्नेरी जैसे इलाकों को होगा। बीएसएनएल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फोर जी रोलआउट किया जाएगा