छुट्टा गोबंश लादने आये गोतस्कर ग्राम प्रधान व साथियों को देख उल्टे पांव वाहन छोड़ भागे तारुन के धौरहरा कुटी गांव की है घटना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

तारुन अयोध्या
सीएम योगी के लाख प्रयास के बाद भी छुट्टा गोबंश तस्करी कारोबार पर लगाम नही लग पा रही है। कारोबार से जुड़े गिरोह के लोग अब सामने से बीआईपी दिखने वाले वाहनो का गोबंश तस्करी में प्रयोग कर रहे है।बुधवार की देर सायं तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौरहरा कुटी में पेड़ो में बंधे गोबंश लादने आये कारोबार से जुड़े करीब आधा दर्जन लोगों को ग्राम प्रधान अमित जयसवाल व उनके साथियों की सतर्कता के चलते उल्टे पांव वाहन छोड़ भागना पड़ा। ग्राम प्रधान ने बताया कि वाहन लेकर आये गोबंश तस्करी कारोबार से जुड़े लोग पहले ही एक लाल रंग के बछड़े को साथ वाहन पर लाद कर लाये थे तथा गांव के बाहर झाड़ियों में बंधे एक गाय व दो बछड़ो को रात के अंधेरे में लादने वाले थे।तभी प्रधान व उनके साथी मौके पर पहुँच गये।बाजार में जल्दी लांच हुई टाटा योद्धा बंद पिकप वाहन का प्रयोग गोबंश लादने में उपयोग किया जाना बताया गया है।प्रधान का कहना है कि पुलिस बुलाकर वाहन व एक संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया गया हैं बीट दरोगा मुन्नीलाल चौधरी ने थोड़ी देर में पूरे प्रकरण की जानकारी देने का हवाला देकर फोन काट दिया। जिससे प्रकरण की पूरी जानकारी नही मिल पायीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *