ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच सड़क किनारे बनी सरकारी नाली में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया इसके कारण पानी का निकास अवरुद्ध हो गया और पड़ोस में रहने वाले लोगों के अगल-बगल गंदा पानी जमा होने लगा।
तहसील क्षेत्र के ग्राम लोना निवासिनी रेखा देवी पत्नी राजा भैया ने दिन गुरुवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मुख्य मार्ग के किनारे मेरा मकान है जिसकी नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है क्योंकि ग्राम के ही निवासी अविनाश व राजू पुत्र गण रामेश्वर विजय पुत्र तुलसीराम व अन्य ने पीडब्ल्यूडी के रास्ते कोंच बंगरा स्टेट हाईवे पर मिट्टी डालकर रास्ता विरुद्ध कर दिया है जिससे नाली बंद हो गई है और उसका पानी आसपास भरा रहता है जिससे बदबू मच्छर सांप बिच्छू बरसाती कीड़े पनप रहे हैं जब में उस नाली को खोलने की बात करती हूं तो उक्त लोग लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं रेखा ने एसडीएम से उक्त समस्या के निसरण की मांग की है