51 कांवड़ियों ने जागेश्वर सरकार से जल भरकर भोलेनाथ का किया अभिषेक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर दिन बुधवार को ब्रह्म महूर्त में धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला नगर के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से 51 कांवड़ियों का दल श्रद्धा और उल्लास के साथ यात्रा प्रारंभ कर जागेश्वर सरकार मंदिर पहुँचा जहाँ कांवड़ियों ने नदी से पवित्र जल भरकर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए कांवड़ अपने कंधों पर उठाई।
जल भरने के बाद सभी कांवड़िए पैदल चलकर देर शाम नगर पहुंचे। नगर में प्रवेश करते ही कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया इस यात्रा की विशेषता यह रही कि इसमें 51 कांवड़ियों के साथ एक विशाल 21 किलो वजनी कांवड़ भी शामिल थी, जिसे श्रद्धालुओं ने विशेष आकर्षण के रूप में देखा यात्रा में नगरवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर यात्रा को भव्य रूप प्रदान कर रहे थे डीजे ढोल नगाड़े और भजन-कीर्तन भी यात्रा की शोभा बढा रहे थे भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह फूल वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया गया
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस भी सतर्क रही और पूरे मार्ग पर पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रही जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई यात्रा का समापन पुनः भूतेश्वर मंदिर पर हुआ जहाँ कांवड़ियों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चना की इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा इस मौके पर अनूप अग्रवाल राजीव अग्रवाल रामजी भदौरिया बल्लू सराफ पीयूष कनकने मुरली पाटकार अर्पित निखर राजू नीखर बबलू मयंक अमित मोदी राम मोहन कुशवाहा सहित भक्त शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *